जनहित प्रकटीकरण और मुखबिरों की सुरक्षा (पीआईडीपीआई) के तहत शिकायत सचिव, केंद्रीय सतर्कता आयोग, सतर्कता भवन, ब्लॉक-ए, जीपीओ कॉम्प्लेक्स, आईएनए, नई दिल्ली-110023 को संबोधित की जानी चाहिए।   |   उड़ानों की बुकिंग के लिए सहायता चाहिए, कृपया टोल फ्री नंबर 1800 180 3649 के माध्यम से हमसे संपर्क करें   |   यदि शिकायतों का आंतरिक समाधान नहीं हो पाता है, तो लोक शिकायत निदेशालय (डीपीजी) (https://dpg.gov.in) से शिकायत के निवारण के लिए संपर्क किया जा सकता है।   |   रोहिणी हेलीपोर्ट, दिल्ली में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पट्टे के लिए उपलब्ध हैंगर स्पेस   |   भारत के संविधान की प्रस्तावना  |   विमानन अकादमी दिल्ली में दाखिला  |   पीएचएल इंटर्नशिप   -  योजना  (यहां क्लिक करे),  आवेदन  (यहां क्लिक करे)   |   पीएचटीआई मुंबई में बैचलर ऑफ एरोनॉटिक्स एंड एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग के लिए एडमिशन ओपन  (यहां क्लिक करे)   |   उड़ानों की बुकिंग के लिए सहायता चाहिए, कृपया टोल फ्री नंबर 1800 180 3649 के माध्यम से हमसे संपर्क करें   |   पारदर्शिता लेखापरीक्षा के लिए एक ढांचा     |   स्वच्छता शपथ





सुरक्षा नीति

पवन हंस में संरक्षा हमारे मुख्य कारोबारी कार्यकलापों में से एक है। हम अपनी सेवाओं को प्रदान करने के दौरान, अपनी सभी विमानन गतिविधियों में संगठनात्मक संसाधनों के उचित आवंटन को पर्याप्त स्थान देते हैं, व संरक्षा सेवाओं के उच्चतम स्तर को प्राप्त करने और नियामक आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से रणनीतियों को विकसित करने, कार्यान्वित करने, बनाए रखने और लगातार सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (अप्रनि) के साथ प्रारंभ करते हुए समस्त स्तरों के प्रबंधन और पवन हंस के समस्त कर्मचारी उच्चतम स्तर के संरक्षा प्रदर्शनों को प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


पवन हंस प्रतिबद्ध है:

1. सभी उपयुक्त संसाधनों के प्रावधान के माध्यम से संरक्षा के प्रबंधन का समर्थन करने हेतु जिसके परिणामस्वरूप संगठनात्मक संस्कृति में सुरक्षित कार्यकलापों को बढ़ावा मिलता है, प्रभावी सुरक्षा रिपोर्टिंग और संचार को प्रोत्साहन मिलता है, और संगठन की अन्य प्रबंधन प्रणालियों के रूप में एक समान ध्यानपूर्वक संरक्षा का सक्रिय प्रबंधन होता है।

2. सुनिश्चित करने के लिए कि संरक्षा का प्रबंधन समस्त प्रबंधकों और कर्मचारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

3. सभी कर्मचारियों, प्रबंधकों और कर्मचारियों के लिए, उनकी जिम्मेदारियों और संगठन का सुरक्षा प्रदर्शन सुनिश्चित करने और अपनी संरक्षा प्रबंधन प्रणाली के प्रदर्शन के लिए जिम्मेदारियों को परिभाषित करने के लिए।

4. संरक्षा प्रदर्शन में निरंतर सुधार प्राप्त करने के लिए, अपनी परिचालन या गतिविधियों से उत्पन्न खतरों के परिणामस्वरूप सुरक्षा जोखिम को समाप्त करने या कम करने के लिए खतरे की रिपोर्टिंग प्रणाली सहित खतरे की पहचान और जोखिम प्रबंधन प्रक्रियाओं को स्थापित और संचालित करने हेतु।

5. सुनिश्चित करने के लिए कि किसी भी कर्मचारी के विरुद्ध कोई कर्रवाई नहीं की जाएगी जो खतरे की रिपोर्टिंग प्रणाली के माध्यम से संरक्षा सरोकार का प्रकटीकरण करता है जब तक कि इस प्रकार के प्रकटीकरण किसी उचित संदेह, स्थूल लापरवाही, या नियमों और प्रक्रियाओं की उपेक्षा का संकेत न करते हों।

6. जहां कहीं संभव हो, विधायी और विनियामक आवश्यकताओं और मानकों का अनुपालन करने के लिए।

7. सुनिश्चित करने के लिए कि संरक्षा रणनीतियों और प्रक्रियाओं को लागू करने के लिए पर्याप्त कुशल और प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध हैं।

8. सुनिश्चित करने के लिए कि सभी कर्मचारियों को पर्याप्त और उचित विमानन सुरक्षा जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान की जाती है, सुरक्षा मामलों में सक्षम हैं, और केवल उनके कौशल के अनुरूप कार्य आवंटित किए जाते हैं।

9. व्यावहारिक सुरक्षा निष्पादन संकेतकों और सुरक्षा प्रदर्शन लक्ष्यों के विरुद्द अपने सुरक्षा प्रदर्शन को स्थापित करने और मापने के लिए।

10. निरंतर निगरानी और माप, नियमित समीक्षा और संरक्षा उद्देश्यों और लक्ष्यों के समायोजन और इन की सश्रम उपलब्धि के माध्यम से हमारे संरक्षा प्रदर्शन में लगातार सुधार करने के लिए।

11. सुनिश्चित करने के लिए कि हमारे परिचालनों को समर्थन देने के लिए बाह्य आपूर्ति प्रणालियों और सेवाओं को हमारे संरक्षा निष्पादन मानकों के आधार पर पूरा किया गया है।


कंपनी ने संरक्षा प्रबंधन प्रणाली को अपनाया है जो खतरे की पहचान, जोखिमों के आकलन और संचालन में स्वीकार्य स्तरों पर जोखिम को कम करने पर केंद्रित है। पीएचएल में संरक्षा आश्वासन परिचालन बेसों पर नियमित आंतरिक लेखा परीक्षा, निगरानी और औचक निरीक्षणों के माध्यम से सुनिश्चित किया जाता है। हम सिर्फ संरक्षा संस्कृति को बनाए रखने और एक मुक्त संरक्षा संचार नीति के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अधिक जानकारी के लिए, कृपया संपर्क करें

Vigilance
Rate this site