मुख्य पृष्ठ >> सतर्कता >> सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026

पवन हंस लिमिटेड द्वारा दिनांक 26.10.2026 से 01.11.2026 तक “समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा (Probity for Prosperity)” विषय पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 मनाया गया। इस दौरान कॉर्पोरेट कार्यालय, इसके क्षेत्रीय कार्यालयों (उत्तरी एवं पश्चिमी क्षेत्र) तथा परिचालन केंद्रों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

सीएमडी द्वारा आईटी एवं साइबर सुरक्षा सत्र को संबोधित किया गया।

IT Cyber Security Session Addressed by CMD

सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन का शुभारंभ सतर्कता प्रतिज्ञा दिलाकर किया गया। इस दौरान निबंध लेखन, नारा लेखन, अतिथि व्याख्यान (हाइब्रिड माध्यम) एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कॉर्पोरेट कार्यालय में सत्यनिष्ठा की शपथ।

Integrity plege at CO Office

पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय, मुंबई में सत्यनिष्ठा की शपथ।

Integrity plege WR Mumbai

रोहिणी, नई दिल्ली स्थित उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय में सत्यनिष्ठा की शपथ।

Integrity plege at NR office Rohini New Delhi

कॉर्पोरेट कार्यालय में निबंध लेखन प्रतियोगिता।

Essay Writing in CO

कॉर्पोरेट कार्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता।

Quiz at CO Office

उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय में नारा लेखन प्रतियोगिता।

Slogan Writing at NR Office

निवारक सतर्कता विषय पर नई दिल्ली स्थित स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस तथा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पूर्व कार्यकारी निदेशक, डॉ. हर्ष कुमार श्रीवास्तव द्वारा अतिथि व्याख्यान दिया गया।

कॉर्पोरेट कार्यालय में बाह्य विशेषज्ञ द्वारा व्याख्यान।

Lecture by Extrernal Faculty at CO

सतर्कता अभियान अवधि के दौरान, आईटी विभाग द्वारा आईटी एवं साइबर सुरक्षा तथा साइबर स्वच्छता (Cyber Hygiene) और सामग्री विभाग द्वारा सार्वजनिक खरीद एवं GeM (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) की नई विशेषताओं एवं कार्यप्रणालियों पर भौतिक एवं हाइब्रिड माध्यम से प्रशिक्षण तथा क्षमता निर्माण सत्र आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन ने सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नैतिक सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ किया।

कॉर्पोरेट कार्यालय में GeM प्रशिक्षण

GEM Training at CO Office

कॉर्पोरेट कार्यालय में आईटी एवं साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण।

IT CYBER Security Training at CO Office

अंतिम बार अद्यतन: 17/11/2026

इस साइट को रेट करें